
MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले के थाना जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- ओमप्रकाश कश्यप
(2)- सुमित कश्यप
(3)- दीपक साहू
(4)- दीनदयाल कश्यप
(5)- धर्मेन्द्र कश्यप
(6)- लोरिक यादव
(7)- पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू
(8)- विकास कश्यप
(9)- विनोद कश्यप
सभी आरोपी नगर पंचायत जरहागांव, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली के निवासी हैं।

