CG CRIME

रायपुर : फाफाडीह क्षेत्र में चल रहे जुए के फड़ में पुलिस की दबिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी ।पुलिस कमिश्नरेट के थाना गंज पुलिस एवं रात्रि गश्त टीम द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके में एक मैदान में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गंज पुलिस टीम द्वारा आस पास की अन्य टीमों के साथ रेड कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 15 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, ताश पत्ती, मोबाइल फोन एवं वाहन जप्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 1,54,500/- रुपये नगद, 52 नग ताश पत्ती, मोबाइल फोन एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त वाहन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. सतपाल सिंह, निवासी देवेन्द्र नगर, रायपुर
2. गजेन्द्र कुमार साहू, निवासी डीडीनगर, रायपुर
3. ओमप्रकाश चन्द्रा, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़
4. परमानंद कुर्रे, निवासी महासमुंद
5. नरेन्द्र सागर, निवासी कोतवाली क्षेत्र, रायपुर
6. दीपक पात्रे, निवासी नेहरूनगर, रायपुर
7. विक्की रोचवानी, निवासी टिकरापारा, रायपुर
8. संजय कुकरेजा, निवासी डीडीनगर, रायपुर
9. अभिषेक माणिकपुरी, निवासी टिकरापारा, रायपुर
10. ओंकार साहू, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर
11. बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
12. कमल रन्झेला, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
13. सौरभ जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
14. मुकेश नारायणी, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
15. मोहित धीवानी, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top