CG CRIME

जांजगीर-चांपा : जमीन के लिए एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार परिवार के लोग निर्माणाधीन मकान के अंदर खाट पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर चारों की हत्या कर दी। गुरुवार सुबह जब निर्माण कार्य के लिए एक मिस्त्री मौके पर पहुंचा तो उसने चारों को खून से लथपथ हालत में देखा। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीतांबर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सरपंच ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो आरोपी मृतक का ही बेटा है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की वारदात में शामिल रहा है ।और 14 साल की सजा काटकर हाल ही में गांव लौटा था। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है और हत्या के पीछे जमीन विवाद को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप पूर्व में वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर विवाद चलता रहता था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र दोनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top