CG CRIME

अवैध जुआ के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही | 29 जुआरी गिरफ्तार |कब्जे से ₹16,690 नगद एवं ताश पत्ती जप्त|

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार- भाटापारा। पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार- भाटापारा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ और सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध जुआ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से ₹16,690 नगद एवं ताश पत्ती जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई है।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र 1. अप.क्र. 921/2026 (ग्राम लटूवा): ग्राम लटूवा क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण: (1) ऋषि कांत नायक पिता गुलाब नायक, उम्र 28 वर्ष, (2) साहिल वर्मा पिता कमल वर्मा, उम्र 22 वर्ष, (3) कौशल कुमार पिता दुखित राम, उम्र 29 वर्ष (सभी निवासी ग्राम लटूवा)। जप्ती: ₹2,450/- नगद। 

2. अप.क्र. 922/2026 (ग्राम लटूवा): लटूवा क्षेत्र में ही अन्य कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी।

गिरफ्तार आरोपीगण: (1) मनहरण साहू पिता साध राम, उम्र 56 वर्ष, (2) दिनेश कुमार यादव पिता टेटकू, उम्र 40 वर्ष, (3) रामभरोस नायक पिता अमरू नायक, उम्र 42 वर्ष (सभी निवासी ग्राम लटूवा)। जप्ती: ₹2,550/- नगद। 

थाना सिमगा क्षेत्र
अप.क्र. 487/2026 (महामाया चौक के पास, शंकर नगर सिमगा): दिनांक 04-05/11/2026 को रात्रि में की गई रेड कार्रवाई में ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार आरोपीगण: (1) चंद्रशेखर पटेल, (2) सुखचंद दास, (3) हेमलाल यादव, (4) टाजन देवांगन, (5) बनवारी पटेल। जप्ती: ₹4,750/- नगद एवं तास पत्ती।

थाना गिधौरी क्षेत्र:
1.  ग्राम मोहतरा में जुआ रेड कार्यवाही में आरोपी 1. मोहनलाल पिता रामलाल 2. राम सिंह रात्रे पिता गोटी लाल 3. रामू बर्मन पिता और रेशम बर्मन सभी निवासी ग्राम मोहतरा को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹1180 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।
2. ग्राम मोहतरा में ही जुआ रेड कार्यवाही में आरोपी 1. दीपक कुमार पंकज पिता हीरालाल 2.अर्जुन लहरे पिता गणेशु लहरे को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹750 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।
3. ग्राम खपरीडीह में जुआ रेड कार्यवाही में आरोपी 1. जीवन पटेल पिता बिसाहू पटेल 2. कृष्णा कुमार पिता यादराम पटेल 3. हेमंत कुमार पिता रथ राम पटेल सभी निवासी ग्राम खपरीडीह को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹1070 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।

थाना लवन क्षेत्र
अप.क्र. 381/2026 (ग्राम सरखोर): दिनांक 04.11.2026 को ग्राम सरखोर में एक खाली दुकान के अंदर दुकान संचालक द्वारा जुआ सुविधा उपलब्ध कराकर नाल की राशि वसूलने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण: (1) शिशांत बघेल, (2) राजा बघेल, (3) दुजराम, (4) पुरुषोत्तम गेंदेरे, (5) विजय बघेल, (6) छोटे लाल कोसले, (7) शत्रुहन बघेल (सभी निवासी सरखोर) जप्ती: कुल ₹2,380/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

थाना गिधपुरी
अपराध क्रमांक 159/2026 आरोपी- 1. खोमन लाल साहू पिता कार्तिक राम 2. चिरंजीव जांगड़े पिता युगल किशोर 3. राजेश कुमार लहरी पिता शिवकुमार सभी निवासी ग्राम थाना गिधपुरी जप्ती ₹1560 एवं ताश पत्ती

अभियान का सार (दिनांक 04.11.2026):
1. कुल गिरफ्तार आरोपी: 29
2. कुल जप्त नगदी रकम: ₹16,690/- (विभिन्न प्रकरणों के तहत) एवं ताश पत्तियां
3. पंजीबद्ध कानूनी धाराएं: छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं अन्य सुसंगत प्रावधान।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top