
MD-Junaid Khan
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करते हुए दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश किया है। थाना पूंजीपथरा और थाना लैलूंगा की पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्यवाही में एक अपचारी बालक सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बर आमद किए गए हैं। बर आमद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है। पूंजीपथरा पुलिस ने 9 मोटरसाइकिलें बर आमद कर 06 आरोपियों को पकड़ा, वहीं लैलूंगा पुलिस ने चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध चोरी के साथ संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. राजू चौहान, पिता लालसाय चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी सलखिया, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम तराईमाल।
2. लक्की सिदार, पिता विजय भारतेंदु, उम्र 19 वर्ष, निवासी तराईमाल, थाना पूंजीपथरा।
3. राजेश श्रीवास, पिता विजय श्रीवास, उम्र 21 वर्ष, निवासी छाल, हाल मुकाम धनवारपारा तराईमाल।
4. बीर सिंह उर्फ लाल सिंह भगत, पिता रत्थो भगत, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताईमाल, जिला रायगढ़।
5. सूर्यदेव राम, पिता विनोद राम, उम्र 18 वर्ष 20 दिन, निवासी बाबुसाजबहार, थाना तुमला, जिला जशपुर, हाल मुकाम खान कॉलोनी तराईमाल।

6. एक विधि से संघर्षरत बालक।
7. अनिश यादव, पिता शिवचरण, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजपुर फुटुपारा, थाना लैलूंगा।
8. निलेश यादव, पिता गोविंद गादय, उम्र 22 वर्ष, निवासी पहाड़ लुडेग, थाना लैलूंगा।

बर आमद मोटरसाइकिल
(1) पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG13BM6316
(2) हीरो फैसन प्रो मोटर सायकल CG13AF3760
(3) स्कुटी सफेद कलर CG13S5100
(4) प्लेटीना मोटर सायकल कमांक CG13P4387
(5) R15 मोटर सायकल क्रमांक CG13BH4121 का
(6) सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल बिना नंबर सोल्ड
(7) मोटर सायकल होण्डा साईन बिना नंबर
(8) मोटर सायकल हिरो होण्डा स्प्लेण्डर NXG क्रमांक CG13UB9346
(9) मोटर सायकल TVS विक्टर क्रमांक CG14MM6243
(10) CG 14 MV 9707

