Md-Junaid Khanमुंगेली। जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जरहागांव पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर के साथ 05 आरोपी को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर किमत करीबन 265000 जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। दिनांक 01.03.2026 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जरहागांव के समीर कश्यप अवैध रूप से ब्राउन शुगर बाहर से लाकर बिक्री करने के लिए अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर जरहागांव शमशान घाट के पास इकठ्ठा हो रहे है ,सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना जरहागांव पुलिस द्वारा संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया।सूचना तस्दीकी हेतू जरहागांव शमशान घाट मे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिया अनुरूप 05 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो संदेही अपना नाम (1) समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (2) सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (3) विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव (4) लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव (5) रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव का रहने वाले बताये जिनका मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया,
जिनके कब्जे से 05 अलग-अलग पारदर्शी जिपर वाले पालिथिन पन्नी में ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये मिला जिसे पृथक – पृथक पुछताछ किया गया जो समीर कश्यप के द्वारा नैनी प्रयागराज उत्तरप्रदेश से नगद एवं फोन पे डालकर ब्राउन शुगर खरीद कर लाने कहने पर अन्य आरोपीयो के लिए ब्राउन शुगर खरीद कर लाना बताये।उक्त 05 अलग-अलग पारदर्शी जिपर वाले पालिथिन पन्नी में ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये एवं 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये तथा एक मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये , 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये को मौके मे जप्त किया गया।मामले मे थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 32/26 धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
———————————————————–गिरफ्तार आरोपियों का नाम1. समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव2. सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव3. विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव4. लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव5. रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव———————————————————–जप्तीः-6. ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये7. 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये8. एक मो0सा0 होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये ,9. 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपयेकुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये
इस कार्यवाही में निरी.प्रसाद सिन्हा (प्रभारी सायबर सेल), उप निरी.सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी जरहागांव), सउनि लखीराम नेताम प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे,यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, महेश राज ,देवप्रसाद डिडोरे ,भुवन चतुर्वेदी, आर. भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह, रवि मिंज, परमेश्वर जांगड़े, गिरिराज सिंह, राहुल कश्यप,राकेश बंजारे,उमेश सोनवानी,सुशांत पाडेय, प्रवीण मिश्रा,चारूचंद नेताम,राजचंद्र जोशी,पेखन गेंदले ,विजय साहू,अजय शिवहरे, की अहम भुमिका रही।

