
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र आर्यन पब्लिक स्कूल के पास अवैध हुक्का बार चोरी-छिपे संचालित हुक्का बार पर रेड कर 05 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना पर दिनांक 27.02.2026 को सरकंडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर रेड कार्यवाही की गई। आरोपियों को प्रतिघंटा ₹500 लेकर अवैध रूप से हुक्का संचालन करते हुए पकड़े गए, आरोपियों के कब्जे से हुक्का पॉट 2 नग, कोल हीटर 1 नग, फ्लेवर व अन्य सामग्री जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 259/26 धारा 4,21-(1) 21,(2),27 सिगरेट तंबाकू और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –
अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18 वर्ष)
विनित एलानी (24 वर्ष)
किन्सु विश्वास (18 वर्ष)
यथार्थ कश्यप (18 वर्ष)
समीर पटेल (19 वर्ष)

