CG CRIME

सकरी : ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अवैध नशीले मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हामिद अंसारी आसमा सिटी, मेंड्रा रोड में पारदर्शी जिपर पुड़िया में ब्राउन शुगर रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल जप्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईशांत मंडलोई और अमन तिवारी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर, गांजा और देशी पिस्टल खरीदकर बिलासपुर लाता था तथा सामान को रामालाईफ सिटी स्थित मकान में रखा जाता था। इसके बाद पुलिस ने ईशांत मंडलोई के घर की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और 2 लाइटर जब्त किए गए। तलाशी में किसी प्रकार की पिस्टल या अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। मौके पर मौजूद अमन तिवारी को अभिरक्षा में लिया गया।

हामिद अंसारी और अमन तिवारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार ईशांत मंडलोई पूर्व से अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 185 एमव्ही एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध है।

जप्त सामग्री
840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, कीमत 3,500 रुपए
25 ग्राम गांजा, कीमत 1,000 रुपए
02 नग मोबाइल, कीमत 15,000 रुपए
04 नग चिलम
02 नग लाइटर
कुल कीमत: 19,500 रुपए

िरफ्तार आरोपी।
(1)-हामिद अंसारी पिता मुमताज अंसारी, उम्र 33 वर्ष, निवासी तैयबा चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (2)-अमन तिवारी पिता सतीश तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अभिषेक नगर मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (3)-ईशांत सिंह मंडलोई पिता बंशीलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामालाईफ कॉलोनी सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक पवन बंजारी, सज्जू अली, रामचंद्र कश्यप सहित थाना सकरी पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top