CG CRIME

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की नीयत से जानलेवा हमला, एक महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर-चाम्पा। जिले के बम्हनीडीह पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की नीयत से जानलेवा हमला करने वाले एक महिला सहित 04 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 26-02-26 को सुबह करीब 07:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी आहत अशोक सहिस, किशन सहिस, संतोष सहिस, जय लाल सारथी, ललिता सहिस को भरत निराला द्वारा टंगिया से व कृष्ण कुमार, बल्लू, गीता निराला द्वारा डण्डा से एक राय होकर गंदी गाली गुप्तार कर हत्या के नियत से मारपीट कर चोंट पंहुचाये है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण में तत्काल विधिवत कार्यवाही एवं आरोपीयो की गिरफ्तारी करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में आरोपीयो को तत्काल पकडकर पुछताछ करने पर सभी आरोपियो द्वारा अपना जूर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26-02-2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-
1. भरत निराला उम्र 40 वर्ष
2. कृष्ण कुमार सहिस उम्र 25 वर्ष
3. बल्लू उम्र 21 वर्ष
4. श्रीमति गीता निराला उम्र 40 वर्ष सभी निवासी बम्हनीडीह

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, सउनि.जयनंदन मार्बल, प्र.आर. गौरीशंकर कौशिक, आरक्षक जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप,शैलेन्द्र राठौर, भुपेन्द्र गोस्वामी, अमीर सिंह पैकरा, म.आर. ममता पटेल एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष योगदन रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top