
Md-Junaid Khan
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही करते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव पिता स्व. गंझू राम गोपाल उम्र 32 वर्ष निवासी सेंदरीबहार थाना पत्थलगांव जिला जशपुर नगर, जो पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित सिंघल गेट ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का कार्य करता था, को कर पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

