CG CRIME

बिलासपुर : शहर में दिनदहाड़े महिला से लूट पाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को रीता राव, निवासी देवरी खुर्द अपनी स्कूटी से बेटी और भतीजी के साथ पार्टी में शामिल होने जा रही थीं. जैसे ही वे जीत कॉन्टिनेंटल होटल के पास पहुंचीं, पीछे से आए काले रंग की स्कूटी सवार युवक ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और फरार हो गया. पर्स में मोबाइल, 4500 रुपये नगद और घर-आलमारी की चाबियां थीं,

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, बीट पेट्रोलिंग और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने टिकरापारा क्षेत्र से आरोपी युवक सौरभ पासी को धर दबोचा.

पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया पर्स, मोबाइल, नगदी और स्कूटी जप्त कर,आगे की कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top