
Md-Junaid Khan
मुंगेली। लोरमी। जिले के लोरमी के ग्राम धानाघाट में ट्रैक्टर मालिकों द्वारा अवैध रेत उत्तखनन के विरोध में ग्राम वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी लोरमी से लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि, मुक्तिधाम शेड में दाह संस्कार किया जाता है, एवं पूरे ग्रामवासियों का निस्तारी है,

जिसमें ग्राम पंचायत एवं ग्राम वाशियो द्वारा ट्रैक्टर मालिकों को मना करने पर भी बल पूर्वक एवं दादागिरी से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसमे बने शेड निर्माण को क्षती होने की संभावना है, एवं गेट के ताला तोड़कर कर मनमानी अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियो के द्वारा मना करने पर, जहां शिकायत करना है, कर लो कहकर धमकी दिया जाता है । जिस पर समस्त ग्राम वाशियो द्वारा इसकी शिकायत अनुविभागी अधिकारी लोरमी से की है।

