Md-Junaid Khan
कबीरधाम। जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ गांजा करीब 5 करोड़ रुपये कीमती के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिल्फी थाना पुलिस को सूचना पर नागालैंड पासिंग कंटेनर को रोका गया। आरोपी गुप्त चैंबर बनाकर गांजा तस्करी कर रहा था तलाशी लेने पर वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाना बताया।
पुलिस ने कंटेनर को जप्त कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
बरामदगी का विवरण
कुल वजन: लगभग 9 क्विंटल गांजा
पैकिंग: 30 बोरियां, हर बोरी 30 किलो
अनुमानित कीमत: करीब 5 करोड़ रुपये
कंटेनर की कीमत: लगभग 50 लाख रुपये
आरोपी: आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान
मार्ग: ओडिशा से राजस्थान

