CG CRIME

अकलतरा : कोटमीसोनार : घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले एक महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के थाना अकलतरा कोटमीसोनार चौकी पुलिस द्वारा एक राय होकर रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले एक महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल। जानकारी के अनुसार दिन. 08.02.2026 के रात्रि 09.30 बजे आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी शुभम यादव निवासी स्कुल पारा कोटमीसोनार के घर घुसकर रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौज कर करते हुए मारपीट किए, प्रार्थी की मां बीच बचाव करने लगी तो उसे भी मारपीट करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 83/26 धारा 296, 115 (2), 351 (2), 331 (6), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को सकुनत से गिरफ्तार किया, घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर धारा 296, 115 (2), 351 (2), 331 (6), 3 (5) बीएनएस न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. विजय कुमार केंवट उम्र 39 वर्ष
02. कन्या कुमारी केवट केवट उम्र 36 वर्ष
03. रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट उम्र 28 वर्ष
04. अजय केवट उम्र 38 वर्ष सभी निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top