CG CRIME

रायपुर : ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 06 पर जुआ खेलते 19 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार…

Md-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। खमतराई पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 06 में जुआ खेलते 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 20 नग मोबाइल फोन कीमती 2,50,000/ एवं नगदी रकम 2,52,520 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 23.02.2026 को थाना खमतराई पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6 दीदी का ढाबा के पास 18/19 लोग 52 पत्ती ताश से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं,की सूचना पर उक्त स्थान पर टीम बनाकर दबिश दिया गया। जिसमे कुल 19 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से 52 पत्ती ताश,नगदी रकम 2,52,520/रूपय(दो लाख बावन हजार पांच सौ बीस रुपए) एवं 20 नग अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन कीमती 2,50,000/ रुपए कुल जुमला कीमती 5,02,520/रुपए( पांच लाख दो हजार पांच सौ बीस रुपए) उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। उक्त कृत्य अपराध सदर पाए जाने से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

िरफ्तार आरोपी-
1. टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा पिता सोमनाथ वर्मा उम्र 33 वर्ष सा. धनेली घरसीवा रायपुर
2. जनेश्वर साहू उर्फ राजू पिता स्व.हेमन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष साकिन रावाभाठा खमतराई राय‌पुर
3. राजू साहू पिता दुकल्हा साहू उम्र 37 सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर
4. शंकर साहू पिता परस राम साहू उम्र 27वर्ष सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर
5. विवेक साहू पिता सोहन लाल साहू उम्र 28 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर
6. मनीष वर्मा पिता जीतु वर्मा उम्र 30 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर
7. युवराज देवांगन पिता मनहरण लाल देवगंत उम्र 32 सा. बंजारी नगर खमतराई
8. सेवक राम कौशल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 41वर्ष सा. रावाभाटा खमतराई रायपुर
9. बंसत सिंह पिता स्वारथ लाल उम्र 34 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर
10. सोहन लाल साहु पिता जगमोहन साहू उम्र-50वर्ष सा.दोन्देकला थाना विधानसभा रायपुर

11. यशवंत साहू पिता गिरीश साहू उम्र 28 वर्ष सा. खुडमुडी थाना धरसीवा रायपुर
12. घनश्याम साहू पिता श्याम लाल साहु उम्र 19 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर
13. संजय यादव पिता संतोष यादव उम्र 22वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर
14. मोहन दाम पिता डेरहू दास उम्र – 48 वर्ष सा.दोदे कला विधानसभा रायपुर
15. राहुल निषाद पिता नेतराम साहू उम्र 23 वर्ष सा. खुडमुडी धरसीवा रायपुर

16. धनश्याम साहू पिता सालिक राम उम्र 30 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर

17. संदीप कुमार गोंड पिता रामाशीष गोड उम्र-34 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर
18. चिन्ता राम सिन्हा पिता राजेन्द्र सिन्हा उम्र 25 वर्ष सा.बंजारी नगर खमतराई रायपुर
19. प्रशांत नेताम पिता मनोज नेताम उम्र 25 वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top