CG CRIME

बिलासपुर : महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 07 आरोपी गिरफ्तार,करोड़ों की ज्वेलरी और हथियार बरामद..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर में हुए महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए करोड़ों की ज्वेलरी और कार लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 17 फरवरी 2026 की रात लगभग 9:15 बजे, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर सोने के आभूषणों से भरे चार बैग अपनी रेनॉल्ट क्विड कार (CG 10 AH 7701) में रखकर राजकिशोर नगर स्थित घर जा रहे थे। रास्ते में अंधा मोड़ के पास एक मारुति इको कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। बाहर निकलते ही आरोपियों ने पिस्टल तान दी और पिस्टल की बट तथा हथौड़ी से सिर और शरीर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने लगभग 2 किलो सोना 200 ग्राम तैयार जेवर 350 ग्राम कच्चा सोना 100 ग्राम फाइन गोल्ड ₹3.5 लाख नकद कार लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले साइबर सेल की टेक्निकल टीम सक्रिय की डॉग स्क्वायड, एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम से साक्ष्य जुटाए आरोपी बनारस रोड की ओर भागे थे। सूचना पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई और अहरौरा में घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए दयालबंद निवासी कारोबारी बंधु मौर्य की ₹25 लाख में सुपारी लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। दिसंबर 2025 में हत्या और लूट की कोशिश की गई, जो असफल रही।

सरकंडा के होटल कारोबारी लखन देवांगन उर्फ निटी को लूटने की कोशिश भी हुई। सदर बाजार लाइन में त्योहार के दौरान एक ज्वेलर्स की दुकान की तिजोरी तोड़ने की योजना बनाई गई थी। पूरी साजिश में स्थानीय और बाहरी आरोपियों की मिलीभगत सामने आई है।

िरफ्तार आरोपी
(1)- विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति (अनूपपुर, म.प्र.)
(2)- करीम खान (बरेली, उ.प्र.)
(3)- विजय लाम्बा (पूर्वी दिल्ली)
(4)- मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा (नोएडा)
(5)- इरफान अली (सीपत, बिलासपुर)
(6)- नारद उर्फ सुमित श्रीवास (बिलासपुर)
(7)- राजू सोनकर (बिलासपुर)

रामद
₹5,33,000 नगद
2 किलो से अधिक सोना
06 धारदार चाकू
01 देशी कट्टा
01 जिंदा कारतूस
06 मोबाइल
01 मारुति इको
01 रेनॉल्ट क्विड
01 महिंद्रा स्कॉर्पियो

हत्या की साजिश और असफल प्रयास
जांच में सामने आया कि रजनीश सोनकर और नारद उर्फ सुमित श्रीवास ने दयालबंद निवासी बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी तय की थी। 18 दिसंबर 2025 को हत्या का प्रयास भी किया गया, लेकिन योजना असफल रही। इसके अलावा, सदर बाजार लाइन में त्योहार के दौरान एक ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी की योजना भी बनाई गई थी।

इन मामलों में अपराध दर्ज
थाना सरकंडा में लूट व मारपीट (अपराध क्रमांक 219/2026)
लखन देवांगन उर्फ निट्टी से लूट (अपराध क्रमांक 1758/2025)
हत्या की साजिश (अपराध क्रमांक 241/2026)
मिर्जापुर (उ.प्र.) में पुलिस पर हमला (अपराध क्रमांक 35/2026, 36/2026)
वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना

मामले का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और आगे भी अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top