CG CRIME

पैसों से भरा थैला लेकर फरार हुए आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

सकती। जिले के जैजैपुर पुलिस द्वारा पैसों से भरा थैला लेकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी बुधेस्वर देवांगन निवासी ग्राम ओडेकेरा द्वारा दिनांक 18.02.2026 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह सहकारी बैंक जैजैपुर से धान बिक्री की रकम 40,000 रुपये निकालकर अपने टीवीएस लूना से घर वापस जा रहा था। उक्त राशि को एक थैले में रखकर लूना के हैंडल में लटका रखा था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर अलग से बोतल में पेट्रोल लेने गया। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे और लूना के हैंडल में लटके पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top