CG CRIME

रेलवे स्टेशन के पास 07 किलो गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कल शाम थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल टीम गठित कर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को पकड़कर विधिवत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः सोनी चौहान (35 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष) और वासुदेव साहू (25 वर्ष) बताए।

आरोपियों ने बताया कि वे दिनांक 19.02.2026 को उड़ीसा से लगभग 7 किलो गांजा खरीदकर लाए थे और बिक्री की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही आरोपी वासुदेव साहू से 2,000 रुपये तथा सुमन यादव से 2,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

आरोपियों द्वारा एक राय होकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर अपने कब्जे में रखना और बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. सोनी चौहान पिता स्व. रामलाल बौहान उम्र 35 वर्ष सा तिलाईपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़
2. सुमन यादव पति स्व सुरेश यादव उम्र 30 वर्ष सा० सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा
3. वासुदेव साहू पिता हृदय लाल साहू उम्र 25 वर्ष सा० बुढहनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती तीनों वर्तमान पता PIL रोड़ भोजपुर गुहा मसीह का किराये का मकान थाना चांपा जिला जाजगीर चांपा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top