CG CRIME

बलौदा : नाबालिग बालिका से अनाचार, रिपोर्ट के महज 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से अनाचार करने के प्रकरण में आरोपी को रिपोर्ट के महज 3 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी विजय कुमार केवट निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा। द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर डरा धमका कर, सुनेपन का फायदा उठाकर अनाचार किया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे ‍लिया गया है । घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किए जाने पर दिनांक 22.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी– ‍विजय कुमार केवट निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top