
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। थाना चांपा पुलिस द्वारा सट्टा खेलाने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से नगदी रकम 6570 रू जप्त, आरोपी के विरूध्द धारा 6 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा पटटी लिखकर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है। कि सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पुलिस को आते देखकर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे पूछने पर अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा चांपा का होना बताया जिसके कब्जे से एक सट्टा-पटटी कागज तथा नगदी रकम 6570 रू जप्त कर, आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 6 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
नाम आरोपी-किशोर धकाते पिता हीराराम धकाते उम्र 36 वर्ष निवासी बरछापारा चांपा।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, आर. मुद्रिका दुबे, गौरीशंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।

