
Md-Junaid Khan
कोरबा। जिले के बालकों पुलिस द्वारा लड़की को 06 माह से पीछा करते हुए छेड़खानी कर परेशान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.02.2026 को प्रार्थी थाना बालको आकर लिखित रिपोर्ट कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि साहिल मसीह नाम का लड़का प्रार्थी की लड़की को एक तरफा प्यार करता हूं कहकर पीछले 06 महिना से पीछा करते हुए छेड़खानी करता था।

दिनांक 18.02.2026 के रात्रि लगभग 11:00 बजे साहिल मसीह अपने मोटर सायकल में प्रार्थी के घर के पास आकर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली गलोच देकर हल्ला गुल्ला कर रहा था। प्रार्थी द्वारा दरवाजा खोलकर जैसे ही बार निकला तो साहिल मसीह प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अपने पास में रखे पिस्टल से फायर कर दिया जो गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे जमीन पर बैठ गया। जिसके बाद साहिल मसीह दुबारा पीस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चला। प्रार्थी की उस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2028 थारा 296, 75(1), 78(1), 109 (1) BNS 25. 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवचना में लिया गया।
तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर उसके घर से घीराबंदी कर पकड़े जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना कबूल करने पर। आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 94/2028 धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, एक नग जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल जप्त कर आगे की कार्यवाही जुट गई है। वहीं आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है।

आरोपी का नाम- साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह, उम्र 20 वर्ष निवासी-इंदिरा नगर बालको, थाना बालको नगर जिला कोरबा (छ. ग़.)

