CG CRIME

थाना अकलतरा और टास्क टीम रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्यवाही..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस टास्क टीम रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजा तस्करी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली, कि दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन अकलतरा के पास दो व्यक्ति गांजा रखे हुए है। सूचना पर हमराह स्टॉप के गवाहों के रेलवे स्टेशन अकलतरा रवाना हुए एवं रेलवे सुरक्षा बल को भी संपर्क किया एवं सहयोग लिया गया, जो मौके पर जाकर थाना अकलतरा और रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेड कार्यवाही की गई। आरोपियों के द्वारा गांजा को ओडिशा से लाना बताए एवं मादक पदार्थ गांजा का वजन करने पर 05.161 किलोग्राम कीमती 2 लाख 58 हजार रूपए होना पाया गया । आरोपी पूर्व में भी शराब के केश के जेल जा चुका है , पूर्व आपराधिक रिकार्ड है ।

नाम आरोपी– अभिषेक सूर्यवंशी पिता रामकुमार सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा से निरीक्षक भास्कर शर्मा , SI बी एल कोसरिया, गौकरण राय, गुलशन लकड़ा, बसंत साहू तथा रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम- I बिलासपुर से प्रधान आरक्षक. आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार, रणवीर का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top