
Md-Junaid Khan
जांजगीर चाम्पा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा 34 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्राम कुरमा निवासी सत्यपाल खूटे के कब्जे से थैला मे 34 पॉव देशी प्लेन शराब किमती 2720 रूपये बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 792026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी सत्यपाल खूटे उम्र 35 वर्ष निवासी कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक नवीन सिह क्षत्रिय, आरक्षक संतोष कुमार रात्रे,संदीप सोनंत , रज्जू रात्रे महिला आरक्षक चन्द्राप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

