CG CRIME

नौकरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के हिर्री पुलिस द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला तीन साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंबिका प्रसाद भारद्वाज (50) निवासी चंडीपारा उरईहा पामगढ़ ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनके बेटे राहुल भारद्वाज और भतीजे हरिश को नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इसके एवज में आरोपी ने ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन से 17 लाख 65 हजार रुपए और नगद 7 लाख 35 हजार रुपए, कुल 25 लाख रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी अक्टूबर 2023 से फरार हो गया। पैसे की मांग करने पर उसने परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में गुम इंसान क्रमांक 56/2023 भी दर्ज हुआ था।

आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 420 भादवि के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी राजा भैया लहरे (26), निवासी ग्राम छैडोलिया (कोसा), थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को 20 फरवरी 2026 को घेराबंदी कर उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 75 हजार नकद और मोबाइल फोन जप्त कर, न्यायालय में पेश किया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top