
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले में अवैध नशे शराब गांजा नशीली पदार्थ के बिक्री पर रोक लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कड़े निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी तारबाहर रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्धों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजी स्कूल के सामने एक गली में एक व्यक्ति ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बिक्री की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी से तलाशी के दौरान कब्जे से 10 किलो 594 ग्राम गांजा एवं एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा झारसुगुड़ा (उड़ीसा) से लाकर बिलासपुर में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी – हिमांशु यादव
पिता का नाम – मनोज यादव
उम्र – 20 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 24, रेलवे कॉलोनी
थाना – जीआरपी, झारसुगुड़ा (उड़ीसा)
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले,आरक्षक मोहन कोर्राम, आरक्षक महेन्द्र सोनकर, आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार राठौर
आरक्षक अजय कुमार यादव की भूमिका रही।

