CG CRIME

बिलासपुर : लूट की नियत से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी चेक डैम में लूट ली नियत से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 15 जुलाई 2025 की बिलासपुर में अरपा नदी चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डायटम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और टेक्निकल विश्लेषण के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेल से खुली गुत्थी जांच के दौरान टेक्निकल साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने दो युवकों विकास उर्फ भोले केवट (20 वर्ष) शनि उर्फ छोटू गंधर्व (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे पचरी घाट डैम के दूसरे छोर पर नदी किनारे शराब सेवन कर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजेंद्र को अकेले बैठे देखा। मोबाइल और नगदी होने की आशंका में दोनों ने लूट की नीयत से उसके साथ मारपीट की।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह अचेत हो गया। साक्ष्य छिपाने के लिए उसे पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया गया। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मृतक -राजेंद्र सूर्यवंशी 25 वर्षीय निवासी ग्राम नरगोड़ा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top