CG CRIME

बिलासपुर : राजकिशोर नगर में हुए लूटकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश,05 आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में 17 फरवरी 2026 की रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, मशरुका एवं घटना में प्रयुक्त आग्नेय अस्त्र बरामद कर लिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 17 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे की है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर सोने के जेवरात और अन्य सामान अपनी रेनॉल्ट क्विड कार (CG 10 AH 7701) में रखकर राजकिशोर नगर स्थित घर लौट रहे थे।

कॉलोनी के अंधे मोड़ के पास पहले से खड़ी मारुति ईको कार ने उनकी गाड़ी को योजनाबद्ध तरीके से टक्कर मार दी। कार से उतरते ही बदमाशों ने पिस्टल तानकर गाली-गलौज की और पिस्टल के बट व हथौड़े से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संतोष तिवारी किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भागे, जबकि आरोपी उनकी कार समेत चार बैग में रखे लगभग 2 किलो सोना-200 ग्राम तैयार जेवर 350 ग्राम कच्चा सोना- 100 ग्राम फाइन गोल्ड ₹3,50,000 नगद लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी विवेक तिवारी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 126(2), 109, 309(6), 311 बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, पंकज पटेल एवं सीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुंचे। पूरे रेंज में नाकाबंदी के निर्देश दिए गए और अलग-अलग टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक जांच शुरू की गई।

तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक सफेद ईको कार, पैशन प्रो मोटरसाइकिल 10 जिंदा कारतूस और एक हथौड़ा बरामद हुआ। लूटी गई क्विड कार ग्राम उत्तम और परसही के बीच लावारिस हालत में मिली, जिससे फिंगरप्रिंट एकत्र किए गए। तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों के उत्तर प्रदेश की ओर भागने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तत्काल उत्तर प्रदेश रवाना हुई और वहां के अधिकारियों से समन्वय किया गया।

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 18 फरवरी की रात दो आरोपियों—विनोद उर्फ बीनू और करीम खान—को कार सहित पकड़ा। जंगल में छिपे दो अन्य आरोपी विजय लांबा और मोनू उर्फ राहुल को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में घटना में रेकी करने वाले आरोपी इमरान (ईरफान अली) को भी स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का मास्टरमाइंड विजय लांबा है, जिसके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिसंबर माह में हुई एक अन्य घटना में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

िरफ्तार आरोपी
(1)-विजय लांबा, उत्तम नगर, उत्तरी दिल्ली
(2)-मोनू उर्फ राहुल, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
(3)-विनोद उर्फ बीनू प्रजापति, कोटा, राजस्थान

(4)-करीम खान, बरेली, उत्तर प्रदेश
(5)-ईरफान अली, टिकरापारा, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top