CG CRIME

बिलासपुर -कोनी : गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा संगठित रूप से गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 03 किलो 700 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और 1,550 रुपये नगद जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर प्रमिला वर्मा को पकड़ा, तलाशी लेने पर उसके घर से 03 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उसे बलराम यादव सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी बलराम यादव को गिरफ्तार कर, आरोपी के कब्जे से 03 किलो 700 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और 1,550 रुपये नगद ,जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 79,050 रुपये जप्त कर दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top