
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2025 को पेण्डारी चौक के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूट की शिकायत दर्ज हुई थी। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपियों जय बिंझवार, सूरज साहू और प्रवीण उर्फ मंटूको गिरफ्तार कर बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में जय बिंझवार, सूरज साहू और प्रवीण उर्फ मंटू शामिल हैं।

