CG CRIME

बलौदा बाजार : अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री कराने वाले गिरोह का भांडाफोड़.. दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बलौदा बाजार। भाटापारा शहर में नाबालिक बालकों के माध्यम से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री कराने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो अलग-अलग मामलों में विधि से संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा शहर पुलिस द्वारा विधि से संषर्घरत बालकों को भाटापारा शहर में सुरखी रोड छात्रावास के पास एवं रावणभाटा मैदान के किनारे अवैध रूप से शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपी अपचारी बालकों से अलग-अलग दो मामलों में 7200 कीमत मूल्य का 72 पाव देसी मसाला शराब एवं मोटरसाइकिल CG22 AF 4523 जप्त किया गया। जांच में आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू द्वारा नाबालिक बालको से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री कराना पाया गया,
आरोपियों द्वारा नाबालिक बालकों को उनके नाबालिक होना जानते हुए, आर्थिक प्रलोभन देकर शराब का परिवहन/बिक्री करवाया गया। मामलों में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों के नाम
1. जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पटपर थाना भाटापारा ग्रामीण
2. गौतम यदू निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. विधि से संघर्षरत 03 बालक

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top