CG CRIME

शिवरीनारायण : हत्या के नियत से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण पुलिस द्वारा हत्या के नियत से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए
आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बांस का डण्डा एवं पहने कपडे बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जयकुमार आदित्य उर्फ बादशाह द्वारा दिनांक 16.02.26 को अष्टमुर्ती स्कुल के सामने गांव के जय उर्फ बादशाह आदित्य द्वारा महिला कमांडो के सभी लोगो को अश्लील गाली दे रहा था

तो सुबह करीब 08.00 बजे महिला कमांडो के सदस्य के लोगों द्वारा उसे अश्लील गाली गलौच करने से मना करने पर उसके द्वारा तुम लोग गाव में शराब गांजा बंद कराते हो तुम लोग को जान से मार कर फेक दुंगा बोलकर धमकी दे रहा था। जिसे धनेश्वरी मना की तो जय आदित्य द्वारा हत्या करने के नियत से महिला कमांडो के सदस्यों को बांस के डण्डा से प्राणघातक हमला कर मारपीट किया प्रार्थिया राज कुमारी आदित्य निवासी मांझापारा खरौद की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे आरोपी जय कुमार आदित्य को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना मे प्रयुक्त बांस का डण्डा बरामद कर दिनांक 16.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी – जयकुमार आदित्य उर्फ बादशाह पिता छोटेलाल आदित्य उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 06 मांझापारा खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top