
Md-Junaid Khan
जांजगीर चाम्पा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अलग अलग जगहों से 113 पाव देशी प्लेन शराब एवं 28.600 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। श्री विजय कुमार पाण्डेय ( IPS ) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में ग्राम परसाही नाला में रेड कार्यवाही करते हुए रामलाल जायसवाल परसाही नाला थाना अकलतरा के कब्जे से 113 पाव देशी प्लेन शराब एवं प्लास्टिक झिल्ली में भरा कच्ची महुआ शराब 23.600 लीटर कुल जुमला कीमती 13760 रूपए को बरामद किया ।

एवं आरोपी इतवारी भार्गव निवासी अकलतरा के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/₹ बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

