CG CRIME

बलौदा : डीजल चोरी मे संलिप्त फरार आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा डीजल चोरी मे संलिप्त फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी मे प्रयुक्त एक लोहे की हथौड़ी बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 303(2),3(5),112(2) बीएनएस के तहत पूर्व मे आरोपी रजनीश रात्रे निवासी खिसोरा खमदाई पारा एंव जयनारायण केवट निवासी बलौदा को दिनांक 28.01.2026 को एंव सूरज कुर्रे निवासी खिसोरा को दिनांक 04.02.2026 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

मामले के आरोपी वीर कुमार रात्रे निवासी खिसोरा जो घटना दिनांक से फरार था जिसे आज दिनांक 16.02.2026 को मुखबीर सूचना पर उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने साथियों के साथ दिनांक 28.01.2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खडी ट्रेलर से स्कार्पियों में 140 /-लीटर डीजल चोरी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे,रज्जू रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी- वीर कुमार रात्रे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खिसोरा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top