
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा किराना दुकान में छापा मारकर 225 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 2300 रुपये और अन्य सामग्री जब्त की। पकड़े गए आरोपी अरविंद जैन उर्फ अन्नू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी -अरविंद जैन उर्फ अन्नू

