
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटर सायकल बरामद।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपीगण के कब्जे से 108 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 21600/₹ एवं परिवहन में उपयोग किए केटीएम ड्यूक मोटर सायकल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. सुग्रीव गोंड पिता बाबूलाल गोंड उम्र 19 साल
2. जितेंद्र गोंड पिता भूरेलाल उम्र 25 साल दोनों निवासी सेमरिया थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर राजेश कोसले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, राघवेंद्र लहरे, सरोज ओग्रे विनोद मनहर थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

