CG CRIME

कोरबा : उरगा : म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त एक आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी एवं साइबर पुलिस थाना द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस द्वारा भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय (Coordination) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल खातों (Mule Accounts) के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त मूल खाता धारकों की जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह पाया गया ,कि थाना उरगा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे म्यूल अकाउंट के रूप में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया गया। उक्त खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में की गई साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने हेतु किया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 अंतर्गत धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
01. संजय मिरी पिता– शिवकुमार मिरी उम्र– 36 वर्ष निवासी– बरपाली सतनामीपारा थाना– उरगा जिला– कोरबा (छत्तीसगढ़)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top