CG CRIME

“आपरेशन शंखनाद” मवेशी तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही…

Md-Junaid Khan

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन जिले में गौवंश की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने और मवेशी तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत सभी थाना क्षेत्रों में मवेशी तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर सजग रहकर दूसरी त्वरित कार्यवाही की। कल 10 फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है।मवेशी तस्कर ग्राम करवारजोर निवासी रब्बुल खान की गतिविधियों पर पुलिस मुखबिर लगाकर निगाह रखे हुए थी कि पुलिस को 10 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि रब्बुल खान मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते, भूखे-प्यासे दौड़ाते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। मवेशियों सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल हमराह स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी रब्बुल खान पिता काशिम खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी करवारजोर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से 32 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत 2,56,000 रुपये है, बरामद कर मुक्त कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बुचड़खाने की ओर ले जाना स्वीकार किया। मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा एवं आरक्षक किशोर कुल्लू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top