CG CRIME

अकलतरा : कोटमीसोनार, जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2400/ रू एवं तास पत्ती जप्त।

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस सफलता हासिल हुई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला रकम 2400/ रू एवं तास पत्ती बरामद। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कोटमीसोनार पुलिस द्वारा ग्राम अर्जुनी में रेड कार्यवाही कर जुवारीयो को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

जुवारीयो का नाम

1. जेम्स ओंकार उम्र 26 साल निवासी अर्जुनी
2. पंकज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी अर्जुनी
3. प्रयाग कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना अकलतरा
4. शैलेश कुमार भार्गव उम्र 30 वर्ष निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा , ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top