CG CRIME

जांजगीर चांपा- मुलमुला : दहेज के नाम पर प्रताडित ,आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने वाले पति सहीत सास-ससुर गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में दहेज के नाम पर प्रताडित कर आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने वाले पति सहीत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका श्रीमती जागृति श्रीवास निवासी नरियरा थाना मुलमुला का विवाह महेश कुमार श्रीवास निवासी नरियरा के साथ दिनांक वर्ष 2024 में सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद एक माह तक अच्छे से रखे फिर दहेज के नाम से मानसिक रूप से प्रताडित करते थे। तथा पति द्वारा मारपीट कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। दिनांक 08.12.25 को पुनः जागृति श्रीवास को पति महेश श्रीवास के द्वारा मारपीट करना तथा सास-ससुर के द्वारा गाली गुप्तार करना से परेशान होकर कीटनाशक जहर सेवन कर ली थी। जिसे ईलाज के लिये सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो जाने से मृतिका नवविवाहिता होने से उसकी शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर से कराया गया है।

एवं परिजनों का कथन लेखबद्ध किया गया है। जिसमें पति- महेश श्रीवास, सास- राजकुमारी श्रीवास, एवं ससुर अशोक श्रीवास के द्वारा दहेज में कम समान लाई हो कहकर शादी के मात्र एक माह पश्चात से मानसिक तथा पति के द्वारा मारपीट कर लगातार शारीरिक प्रताड़ित करने से तंग होकर ही दिनांक घटना 08/12./2025 को अपने घर में रखे Zura नामक कीटनाशक जहर सेवन करने से होना पाया गया है। बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना मूलमुला में नंबरी मर्ग क्रमांक 03/.2026 धारा 194 BNS का पंजीबध्द कर विवेचना किया गया मर्ग जांच पर पति- महेश श्रीवास, सास- राजकुमारी श्रीवास, ससुर- अशोक श्रीवास के ऊपर अपराध धारा 80,3(5) BNS का घटित होना पाए जाने से अपराध अपराध क्रमांक 36/ 2025 धारा 80,3(5). BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नवविवाहिता की दहेज हत्या से संबंधित होने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने की आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर प्रकरण सदर के आरोपियों को आज दिनांक 10-02- 2026 के घेराबंदी कर ग्राम नरियरा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी– (1)-महेश कुमार श्रीवास पिता अशोक कुमार श्रीवास उम्र 26 वर्ष, (2)- अशोक कुमार श्रीवास पिता स्व. तिहारू श्रीवास उम्र 53 वर्ष, (3)- राज कुमारी पति अशोक कुमार श्रीवास उम्र 54 वर्ष सभी निवासी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top