CG CRIME

शिवरीनारायण मेले में आकाश झुला टूट कर नीचे गिरने से, नीचे खड़ी दो युवती गंभीर रूप से घायल..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण मेले में आकाश झुला टूट कर नीचे गिरने से नीचे खड़ी दो युवती ऊपर गिरा , जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से दोनो युवती को शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। एवं एक गंभीर युवती को बिलासपुर रिफर किया गया। शिवरीनारायण मेला मे मंगलवार को करीबन 4 बजे नगर पंचायत के सामने उमेश गुप्ता के द्वारा संचालित आकाशा झूला में एक हादसा हो गया ।

जिसमें मेला देखने आये जांजगीर चांपा जिले ग्राम मल्दा के दो युवती जो मिला ग्राउंड में झूले के नीचे खड़ी थी उनके ऊपर आकाश झूला का कुर्सी टूटकर अचानक नीचे गिर जाने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के पश्चात मेले में भीड चल रहा था और वहां अफरातफरी का माहौल बना गया।

घटना के बाद दोनो युवती को आननफानन में एम्बुलेंस से शिवरीनारायण के शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती में चंद्रकांत कश्यप 15वर्ष एवं भुमिका कश्यप 21 वर्ष ग्राम मल्दा ,निवासी है और भुमिका कश्यप की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तथा स्थिति को देखते हुये बिलासपुर रिफर किया गया है । इस घटना से अभ्यास सवाल खड़ी होती है कि मेले में जितने भी लगे झूले और मौत कुआं की फिटनेस की जांच करने जो अधिकारी आते हैं और उनके द्वारा क्या जांच किया जाता है। जिससे इस तरह के हादसा सामने आता है।

कहीं ना कहीं उनके द्वारा झूला संचालकों के द्वारा मोटी रकम लेकर बिना इफेक्ट ने जांच किया उनको परमिशन दे दिया जाता है। और मिली की जवाबदारी नगर पंचायत की भी होती है उनके द्वारा भी किसी भी प्रकार की कोई जांच कर कार्यवाही नहीं की जाती सिर्फ उन्हें अपने राजस्व वसूली की पड़ी रहती है।

मामले में झूला संचालक उमेश गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता निवासी सक्ती के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 56/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है ।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top