CG CRIME

दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..

Md-Junaid Khan

सक्ती। जिले के सकती पुलिस द्वारा दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.12.2025 को शाम लगभग 04:30 से 05:00 बजे के मध्य आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की बहू द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई एवं मौके से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा (रा.पु.से.)के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 10.02.2026 को आरोपी के उसके निवास स्थान पर होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 10.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, यादराम चन्द्रा, महासिंह सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी- मनमोहन जायसवाल पिता बाबूलाल जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जोंगरा, थाना एवं जिला सक्ती,

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top