Md-Junaid Khan बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने लोगों को धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली, कि शनिचरी बाजार मछली मार्केट के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी शुभम कुशवाहा पिता अमित कुशवाहा निवासी मनोहर लॉज के पास शनिचरी बाजार, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त कर। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

