Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 8 फरवरी को पुलिस ने आरोपी वर्मा ग्राम निवासी जलसों शिवनारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर तलाशी लेने पर घर के आंगन में 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 पीले प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपए बताई जा रही है। जब्त की गई। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

