CG CRIME

बिलासपुर : कोटा : सागौन की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,कोटा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही ..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रात के अंधेरे में सागौन की तस्करी करते एक आरोपी को पकड़ा है। मौके पर भारी मात्रा में सागौन, वाहन और औजार जब्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी नीरज के निर्देशानुसार और उपवन मंडल अधिकारी कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा सुरेश कुमार बंजारे के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 11 जनवरी की रात वन अमला गश्त पर निकला। गश्त के दौरान कक्ष क्रमांक RF 2494 में एक पिकअप वाहन में सागौन की इमारती लकड़ी लोड की जा रही थी।

वन अमला और पुलिस टीम को देखते ही पिकअप वाहन क्रमांक CG12 E 0558 का चालक जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन पीछा कर मुख्य आरोपी अनिल श्रीवास, पिता शिवकुमार श्रीवास को पकड़ गया। वहीं अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पिकअप वाहन से 14 नग सागौन लट्ठे बरामद किए गए, जबकि घटनास्थल से 22 नग और सागौन लट्ठे मिले। इस तरह कुल 36 नग सागौन वनोपज, जिसकी मात्रा 2.832 घन मीटर जप्त की गई।

मौके से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 28 S 7910) पांच हाथ मगरा आरा और एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। जप्त वनोपज की कीमत 1 लाख 56 हजार 593 रुपये, एवं वाहन की अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। मुख्य आरोपी अनिल श्रीवास, पिता शिवकुमार श्रीवास को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रथम श्रेणी कोटा में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संयुक्त कार्यवाही में कोटा पुलिस एवं वन विभाग की अहम भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top