
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सिलपहरी धान मंडी के पास दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद गुलाम मुस्तफा जो कबाड़ बीनने के बहाने युवकों को गांजा बेच रहा था। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा जप्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये है, एवं बिक्री की नकद राशि 790 रुपये जप्त कर

आरोपी विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

