CG CRIME

बिलासपुर : सोशल मीडिया पर प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा इंटरनेट पर प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 9 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2021 में पढ़ाई के दौरान उसकी आरोपी संतोष कुमार यादव से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 308(2) और 79 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top