CG CRIME

अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार ..

Md-Junaid Khan

बलौदा बाजार भाटापारा। पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री एवं तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के 07 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया। सर्वप्रथम ग्राम तरेंगा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ₹4000 कीमत मूल्य का 40 पाव देसी मसाला शराब जप्त किया। गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संगठित गिरोह के बाकी आरोपियों की भी पहचान कर आरोपियों से पूछताछ एवं कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं तस्करी करने वाले संगठित गिरोह को दबोचने में सफलता मिली। आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत की जा रही कार्यवाही।

आरोपियों के नाम
1. अमर यदू उम्र 29 साल निवासी गोगिया पारा, ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
2. नितेश रात्रे उम्र 22 साल निवासी ग्राम गुर्रा थाना भाटापारा ग्रामीण
3. दुर्गेश गुजरतिया उम्र 21 साल निवासी नगर पालिका के पीछे शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. हरिचंद देवांगन उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 4 ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
5. रवि कुमार निषाद उम्र 35 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
6. अजय मारकंडेय उम्र 30 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
7. गोपी गेण्डरे उम्र 29 साल निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top