
Md-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी पुलिस द्वारा थाना गंज क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 लाख 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जो ऑनलाइन बैटिंग से कमाए गए अवैध धन बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मास्टर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों पर लोगों को सट्टा खिलवाते थे। और कमीशन के रूप में मोटा मुनाफा कमा रहे थे। लंबे समय से गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और केलकुलेटर सहित अन्य सामान जब्त किया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रितेश गोविंदानी, मोहम्मद अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ प्रतिबंध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

