
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिवस में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर रायपुर हाईवे 130 पर स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा में हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात का प्रशिक्षण एवं शपथ के साथ-साथ एक वृहद स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर राम गोपाल करियारे ने बताया कि आज हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों के पालन संबंधी शपथ तथा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम क्रमशः भोजपुरी टोल प्लाजा एवं स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के आपसी समन्वय एवं सहयोग से किया गया।

आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाईवे पर चलने वाले लगभग 1000 से अधिक वाहनों चालक परिचालकों को यातायात पुलिस टीम जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार हाईवे पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक अब्दुल रफीक,राजेंद्र मिश्रा, निशांत सिंह,आरक्षक- राज श्रीवास, गजेंद्र कौशिक, देव लोनिया, गौतम खुसरो, रामचरण बालको,धर्मेश डडसेना,


वीरेंद्र सिंह ठाकुर तथा भगिनी मंडल समिति की प्रमुख श्रीमती विद्या गोवर्धन एवं श्री शैलेंद्र गोवर्धन द्वारा हाईवे पर वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय हाईवे पर अपनी वहां खड़ी नहीं करने किसी भी दुर्घटना की तत्काल सूचना 108 112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को दिए जाने वाले राहगीर योजना सहित मोटर व्हीकल एक्ट के निहित प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इस दौरान इन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ कराई गई।इसी प्रकार आज के स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित हुए वाहन चालक एवं परिचालकों का शुगर बीपी सहित आंखों की जांच की गई जिसका लाभ 900 से अधिक वाहन चालकों ने लिया एवं जांच में पाई गई स्वास्थ्यगत समस्याओं के उपचार सहित देखभाल की जानकारी भी दी गई।

आज के इस स्वास्थ्य तस्वीर में डॉक्टर जे डी मनघोघर, श्री आरके सिंह,श्री संजय शुक्ला, श्री शिव शंकर राठौड़, श्री गीतेश साहू, चैलेंद्र साहू,श्री हेमंत श्रीवास,श्री भागीरथी बंजारे, श्री संजय देवांगन द्वारा अपनी सेवाएं दी गई साथ ही भोजपुरी टोल प्लाजा के मैनेजर श्री निखिल पांडया, श्री विनय पांडे, श्री नरेश डागर सहित उनके सहयोगी स्टाफ श्री आशीष कुमार कमलेश सिंह, श्री विनायक कुमार का शिविर आयोजन में सहयोग सराहनी रहा विदित हो कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन बिलासपुर पुलिस द्वारा आगामी 31 जनवरी तक किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 9 जनवरी 2026 को जिले के गंभीर सड़क दुर्घटना वाले स्थलों में राह वीरों सड़क सुरक्षा मितानों का चिन्हाकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम यातायात पुलिस एवं संबंधित क्षेत्र के थाना पुलिस एवं यातायात चेतना के सदस्यों द्वारा की जावेगी

