
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तेज और लापरवाही पूर्वक KTM बाइक की टक्कर से पैदल चल रही मृतिका उर्मीला मनहर और उसकी नाबालिग बेटी मान्या की मौत हो गई थी। इस हादसे को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर, आरोपी डेनिस मिंज को गिरफ्तार किया,एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है ।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है। कि लापरवाही से जान जाने की स्थिति में कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

